Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति पद पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इस संबंध में राजभवन से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रोफेसर ललित प्रकाश पटेरिया को नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान में शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के कुलपति हैं। वहीं, रायगढ़ के शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर विनय चौहान को कुलपति बनाया गया है। वे फिलहाल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, जम्मू-कश्मीर के बिजनेस स्कूल में डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं।

दोनों कुलपतियों का कार्यकाल, जिम्मेदारियां और सेवा शर्तें छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अनुसार निर्धारित होंगी।

Exit mobile version