Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

विजय शर्मा का भूपेश बघेल पर हमला, बोले- PM आवास पर भ्रम फैलाने की कोशिश

रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत विकास मंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में 10 लाख 60 हजार आवास पूर्ण होने की जानकारी दी थी। शर्मा ने कहा कि पीएम आवास ग्रामीण और पीएम जनमन योजना के आवास भी इसमें शामिल हैं।

नक्सलवाद के मुद्दे पर विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 2023 में नक्सलवाद को लेकर नीति बनाई थी, लेकिन इस दिशा में ठोस काम नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि नक्सली हिडमा को रोल मॉडल मानने वालों से नक्सलवाद खत्म करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

सौरभ चंद्राकर की सुरक्षा से जुड़े सवाल पर शर्मा ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां मामले में काम कर रही हैं। उसे भारत लाया जाएगा और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version