Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा- मजबूत संकल्प और विकास से कमजोर हुआ नक्सलवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता सरकार के मजबूत संकल्प, जनभागीदारी और विकास आधारित रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सहयोग और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हुआ है।

विजय शर्मा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में 118 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से सुरक्षा के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों को भी गति मिली है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास, कौशल विकास और रोजगार पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सकीं, जबकि वर्तमान सरकार ने सुरक्षा और विकास को साथ लेकर काम किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बस्तर विकास, शिक्षा और रोजगार के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।

Exit mobile version