कवर्धा। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नक्सलवाद पर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में शहीदों के लिए कुछ नहीं कर सकी और अब वर्तमान प्रयासों पर राजनीति कर रही है।
छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर कवर्धा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान उन्होंने कहा कि झीरम घाटी की घटना को वे हमेशा याद करते हैं और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो रही है और सुरक्षा बल शहीदों के सपनों को पूरा कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इसे भी राजनीतिक मुद्दा बना रही है।

