Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

राहुल गांधी पर डिप्टी CM विजय शर्मा का हमला, बोले- ‘गोली चली है तो साबित करके दिखाएं’

रायपुर। युवाओं के प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं को अपनी मांग रखने और प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चिंता का विषय है। सरकार हर लोकतांत्रिक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

विजय शर्मा ने कहा कि युवाओं की मांग पर शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है। राहुल गांधी ने भी इस्तीफे और सदन में चर्चा की बात कही है, लेकिन सरकार चर्चा के लिए तैयार होने के बावजूद राहुल गांधी सदन चलने नहीं देते।

राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान गोली चलने के दावे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो इसे प्रमाणित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के बीच भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

झारखंड के युवा प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए विजय शर्मा ने सवाल किया कि वहां गठबंधन की सरकार होने के बावजूद राहुल गांधी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष को मौजूद रहकर सरकार का जवाब सुनना चाहिए और चर्चा से भागना नहीं चाहिए।

Exit mobile version