Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कर्रेगुट्टा में नक्सल ऑपरेशन पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान – “छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की पीड़ा किसी को नहीं दिखी”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में एक प्रेसवार्ता के दौरान कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन और शांति वार्ता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तेलंगाना के नक्सली फंसे हैं तो कुछ संगठन पीड़ा जता रहे हैं, लेकिन जब छत्तीसगढ़ के निर्दोष आदिवासी नक्सल हिंसा में मारे गए, तब किसी को कोई दुख नहीं हुआ।

गृहमंत्री शर्मा ने शांति वार्ता की मांग करने वाले संगठनों पर सवाल उठाते हुए कहा, “ये लोग वार्ता की बात करने वाले होते कौन हैं? दाल में कुछ काला जरूर है।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि नक्सली वाकई वार्ता चाहते हैं, तो पहले यह स्पष्ट करें कि उनकी ओर से प्रतिनिधि कौन होगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य में अब तक 400 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं, और तब किसी ने वार्ता की बात नहीं की।

बता दें कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से लगे कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में पिछले 9 दिनों से संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। इस अभियान में पांच राज्यों की सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं और अब तक 5 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3 महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन में नक्सलियों के बड़े नेताओं को घेरने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version