बीजापुर में नक्सलियों के प्रेशर IED विस्फोट से ग्रामीण की मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण जंगल से लकड़ी लेने गया था, तभी जोरदार धमाके की चपेट में आ गया। विस्फोट में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना 18 जनवरी को ग्राम कस्तुरीपाड के जंगल क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान आयता कुहरामी के रूप में हुई है, जो जंगल की ओर गया हुआ था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आईईडी निष्क्रियकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।

You May Also Like

More From Author