रामचंद्रपुर में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, मुख्य मार्ग जाम

बलरामपुर। रामचंद्रपुर में अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के बाद आज स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। प्रशासन ने 9 में से केवल 3 घरों को हटाया था, लेकिन इसके विरोध में सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे रामचंद्रपुर-सनवाल-रामानुजगंज मार्ग पूरी तरह जाम हो गया और आवागमन ठप हो गया।

स्थिति संभालने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया और ग्रामीण प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि हालात को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही सड़क को खोलने की कोशिश की जाएगी।

पीड़ित परिवारों की मांगजहां कार्रवाई की गई, वहीं बालिका छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव है। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले 50 वर्षों से इस जगह रह रहे हैं और बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाया जा रहा है। ठंड के मौसम में अचानक बेघर होने की स्थिति को लेकर परिवारों में भारी चिंता है।

You May Also Like

More From Author