बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, वोट बहिष्कार की चेतावनी

Mahasamund : महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जनता काफी परेशान है। बिजली कटौती के कारण लोगों को पानी की भी किल्लत हो रही है।

इस समस्या से तंग आकर लोगों ने आज प्रदर्शन किया और बिजली कटौती बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो वे आगामी चुनावों में वोट नहीं देंगे।

बताया जा रहा है कि पिछले 2 महीनों से क्षेत्र में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या जारी है। वर्तमान में वोल्टेज पूरी तरह से ठप हो चुकी है, जिससे इस भीषण गर्मी में पंखा, कूलर, फ्रिज बिल्कुल भी नहीं चल पा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में इतना ज्यादा बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या नहीं हुई है, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह समस्या बढ़ गई है।

You May Also Like

More From Author