Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, कुत्ते को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण। सड़क और नाली की समस्या को लेकर लंबे समय से शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपनी मांगों का ज्ञापन अधिकारियों के बजाय एक कुत्ते को सौंपकर विरोध जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पक्की सड़क और नाली की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने इस तरह विरोध दर्ज कराया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क और नाली का निर्माण कराने की मांग की है।

Exit mobile version