Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कोंडागांव में मक्का प्लांट में ग्रामीणों का हंगामा, वाहनों में तोड़फोड़, 20 लाख तक नुकसान का अनुमान

कोंडागांव। कोकोड़ी गांव स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में देर रात ग्रामीणों ने घुसकर हंगामा किया और कार-ट्रैक्टर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक 10–20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे, अतिरिक्त बल तैनात किया गया, लेकिन गांव में अब भी तनाव बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाला तरल अपशिष्ट खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं। लंबे समय से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्लांट घेर लिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Exit mobile version