Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

विधायक रिकेश सेन का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने किया विरोध

दुर्ग। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने INC छत्तीसगढ़ के फेसबुक और X प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए भाजपा नेताओं के संस्कारों पर सवाल उठाए हैं।

वायरल वीडियो का विवाद

भिलाई के शांति नगर स्थित लोकांगन परिसर में नवरात्रि पर्व के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा हर साल स्थापित की जाती है। इस वर्ष भी प्रतिमा उनके घर के सामने स्थित लोकांगन में स्थापित की गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि परिसर में गरबा के नाम पर फिल्मी गाने बजाए जा रहे हैं और कुछ लड़के-लड़कियां डांस कर रहे हैं। डांस का अंदाज धार्मिक स्थल के अनुसार आपत्तिजनक बताया जा रहा है।

विधायक का व्यवहार और बहस

वीडियो में विधायक रिकेश सेन जमीन पर बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बन गया है। लोग इसे हिंदू संस्कृति के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि कुछ ने सीधे विधायक को भी आलोचना के निशाने पर रखा है।

नोट: Khabar Mitan वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

Exit mobile version