Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

Tiger Video : बीच सड़क पर बाघ देख राहगीरों की अटकी सांसें

उमरिया : विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अपनी बाघों की आबादी के लिए जाना जाता है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उमरिया से ताला मानपुर जाते समय, लोग अक्सर सड़क के किनारे बाघों की तलाश में रहते हैं, और उनकी किस्मत अच्छी हो तो उन्हें ये राजाओं का राजा सड़क पार करते हुए भी दिखाई दे जाता है।

ऐसी ही एक घटना आज सुबह सामने आई, जब डोमिनेंट टाइगर बजरंग खितौली कोर जोन से मगधी कोर जोन की ओर जाते हुए सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। उस समय सड़क पर एक पैसेंजर बस, कुछ कारें और बाइक सवार भी थे। अचानक सड़क पर बाघ को देखकर राहगीरों की सांसें थम गईं, लेकिन डरने की बजाय उन्होंने इस रोमांचकारी दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

बताया जा रहा है कि इन दिनों टाइगर बजरंग बांधवगढ़ में सबसे बड़ी टेरिटरी का मालिक है। बेताज बादशाह बजरंग की टेरिटरी खितौली, मगधी और ताला कोर जोन में फैली हुई है।

Exit mobile version