Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

MP में 8 लोकसभा सीटों पर मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Exit Pole

Hand putting voting bulletin in box. Vote, choice, president flat vector illustration. Democracy and election concept for banner, website design or landing web page

Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश में 8 लोकसभा सीटों पर 13 मई को अंतिम चरण के मतदान होने हैं। मालवा-निमाड़ की देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में सुबह 07 से शाम 06 बजे तक मतदान होगा। सभी सीटों को मिलाकर 01 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता हैं। इनमें पांच लाख दो हजार 219 मतदान पहली बार मतदान करेंगे।

आखिरी चरण के मतदान से जुड़े आंकड़े-

सीएम मोहन उज्जैन में करेंगे मतदान

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections 2024) के अंतिम चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। कल सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 7 बजे गृहजिला उज्जैन के नारूमल गगनदास, सिंधी अलखधाम धर्मशाला में मतदान करेंगे। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंदसौर में कल सुबह 7.30 बजे बूथ क्रमांक-56 में मतदान करेंगे।

8 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों पर एक नजर-

देवास लोकसभा सीट-

बीजेपी से महेंद्र सिंह सोलंकी v/s कांग्रेस से राजेंद्र मालवीय

उज्जैन लोकसभा-

बीजेपी के अनिल फिरोजिया v/s कांग्रेस के महेश परमार

मंदसौर लोकसभा-

बीजेपी से सुधीर गुप्ता v/s कांग्रेस से दिलीप सिंह गुर्जर

रतलाम लोकसभा-

बीजेपी से अनिता नागर चौहान v/s कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया

धार लोकसभा-

बीजेपी से सावित्री ठाकुर v/s कांग्रेस से राधेश्याम मुवेल

इंदौर लोकसभा-

बीजेपी से शंकर लालवानी v/s कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया अब नोटा के लिए प्रचार

खरगोन लोकसभा सीट-

भाजपा के गजेंद्र सिंह v/s कांग्रेस से पोरलाल खरते

खंडवा लोकसभा सीट-

बीजेपी से ज्ञानेश्वर पाटिल v/s कांग्रेस से नरेंद्र पटेल

Exit mobile version