उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के रायपुर दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और ट्रैफिक की मॉकड्रिल

रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को रायपुर पहुंचेंगे। वे एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनके दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 10:45 बजे एम्स पहुंचकर 11 बजे से आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर करीब 12:30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 1:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

दौरे के मद्देनजर एयरपोर्ट से एम्स तक के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट का अभ्यास किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इससे पहले मुख्य सचिव विकास शील ने भी उच्चस्तरीय बैठक लेकर सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की थी। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like

More From Author