Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में मदरसा बोर्ड खत्म करने की मांग, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाने का सुझाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर राज्य मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उसकी जगह छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड मॉडल अपनाने का सुझाव दिया है।

पत्र में कहा गया है कि वर्तमान मदरसा शिक्षा प्रणाली में आधुनिक शिक्षा का अभाव है, जिससे अधिकांश विद्यार्थी मुख्यधारा से नहीं जुड़ पा रहे हैं। उन्होंने धार्मिक शिक्षा के साथ कंप्यूटर, विज्ञान और अन्य आधुनिक विषयों को शामिल करने तथा मदरसों को विद्यालयी शिक्षा परिषद से जोड़ने की वकालत की है।

डॉ. सलीम राज का कहना है कि राज्य में संचालित लगभग 418 मदरसों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, ताकि विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकें।

Exit mobile version