चौकीदार लगा रहा मरीजों को इंजेक्शन, नाईट ड्रेस में आराम कर रहे नर्सिंग स्टॉफ

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टॉफ नाईट ड्रेस में आराम फरमा रही थी, जबकि अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को इंजेक्शन और ड्रेसिंग चौकीदार लगा रहा था।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में नर्सिंग स्टॉफ यह कहते हुए सुनी जा सकती है कि उसने ही चौकीदार को इंजेक्शन लगाने के लिए कहा था और वह रोजाना इंजेक्शन लगाता है।

हालांकि, चौकीदार भी अपने यूनिफॉर्म में नहीं है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ा सवाल है कि कौन सा व्यक्ति मरीजों को इलाज दे रहा था।

वीडियो में मरीज के परिजनों से बात कर रही नर्सिंग स्टॉफ का नाम पूजा कुमारी बताया जा रहा है। वे कह रही हैं कि उनका बच्चा छोटा है और वे उसे स्तनपान कराने के लिए घर गई थीं। जब हंगामा हुआ तो वे नाईट ड्रेस में ही अस्पताल पहुंची थीं।

You May Also Like

More From Author