CG Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों में तेजी आने वाली है। मौसम विभाग ने आज बस्तर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, सरगुजा संभाग के लोगों को आज भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और देर शाम तक तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

बीते शुक्रवार को सूरजपुर और रायगढ़ में तेज आंधी और बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ था। सूरजपुर में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि रायगढ़ में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से दो युवकों की जान चली गई।

राज्य के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जिससे लोगों को तीव्र गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। बलरामपुर में सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नारायणपुर में सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रायपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 41 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर में 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

You May Also Like

More From Author