Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए राज्य के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है।

अलर्ट वाले जिले:
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।

आगामी मौसम का पूर्वानुमान:
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ के हिस्सों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की गतिविधियां बनी रहेंगी। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

पिछले 24 घंटों का हाल:
दुर्ग में सबसे अधिक 39.2°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 20.8°C पेंड्रारोड में रहा।

सिनॉप्टिक सिस्टम की स्थिति:

  1. पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किमी ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
  2. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तरी झारखंड तक पूर्व-पश्चिम गर्त बना है, जो चक्रवाती परिसंचरण के माध्यम से उत्तरी छत्तीसगढ़ पर प्रभाव डाल रहा है।
Exit mobile version