Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और अंधड़ के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की पुष्टि की है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भी मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष वृद्धि नहीं होगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, विभिन्न मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है।

Exit mobile version