Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, अगले 7 दिन बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, तीन सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी और अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, गरज-चमक के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी है।

Exit mobile version