Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 21 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग ने आज भी अंधड़, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है, वहीं कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न द्रोणिकाएं हैं।

इन मौसमी तंत्रों के प्रभाव से प्रदेश में राहतभरा मौसम बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो सकता है।

21 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए बिजली गिरने, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें शामिल हैं:
बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुकमा।

रायपुर में दर्ज हुआ 38.2°C तापमान

पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।

आज का रायपुर मौसम अपडेट

रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 39°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है।

Exit mobile version