CG Weather Update: रायपुर। शुक्रवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। आसमान पर हल्के बादल थे। दिनभर धूप – छांव का दौर चला। नमी बढ़ने से दिन में भी ठंड लग रही है। पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन मौसम साफ रहेगा। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। रायपुर में 20 फीसदी बादल थे। वहीं नमी 75 प्रतिशत तक थी।
बीती रात का तापमान :
CG Weather Update: पिछली रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 12.3, माना एयरपोर्ट में 11.2, बिलासपुर में 11.6, पेण्ड्रारोड में १.4, अंबिकापुर में 6.8, जगदलपुर में 9.4, दुर्ग में 10 और राजनांदगांव में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 27.6, बिलासपुर में 27.2, पेण्ड्रारोड में 25.6, अंबिकापुर में 24.6, जगदलपुर में 29, दुर्ग में 27.6 व राजनांदगांव में 27 डिग्री सेल्सियिस था।

