Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में तापमान बढ़ सकता है, जबकि इसके बाद 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

पिछले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें पेंड्रारोड में 10 मिमी वर्षा हुई। तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Exit mobile version