Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मई की गर्मी में बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में बारिश, आंधी और वज्रपात के आसार

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। मई की भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में ओलावृष्टि, वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जगरगुंडा और सुकमा में 2-2 सेमी तथा जगदलपुर में 1 सेमी वर्षा हुई। इस दौरान राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, विभिन्न मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है। इनके प्रभाव से कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और अंधड़ चलने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट भी हो सकती है।

राजधानी रायपुर में दिनभर आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Exit mobile version