Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट से राहत, आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। प्रदेश में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर केंद्र के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। अधिकांश क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई और मौसम शुष्क ही बना रहा।

राजधानी में आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार 23 मार्च को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फिलहाल किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 5 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

Exit mobile version