Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए अपडेट

Weather Update

Weather Update

Weather Update : प्रबल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलने के आसार बन गए हैं। अगले तीन-चार दिनों में बादल-बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम में बदलाव उत्तरी हिस्से में अधिक नजर आने के आसार हैं। शुक्रवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान नवा रायपुर का 37.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछली बार की तरह इस बार में आने वाला विक्षोभ ताकतवर है।

मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली द्वारा अगले तीन माह यानी मार्च, अप्रैल, मई महीने के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके मुताबिक रात और दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इससे स्पष्ट होता है कि इस बार गर्मी पिछली बार की तुलना में लोगों को अधिक परेशान करेगी। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी अपना समय-समय पर प्रभाव दिखाता रहेगा, जिससे बारिश की संभावना भी सामान्य से अधिक बनी हुई है।

मौसम के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज को देखें।

Exit mobile version