Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट: अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि के आसार, रायपुर में बादल गरजने की संभावना

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न द्रोणिकाओं का असर बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, तापमान में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय दक्षिण पंजाब, उत्तर राजस्थान और पश्चिम हरियाणा के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही दो प्रमुख द्रोणिकाएं भी सक्रिय हैं—एक उत्तर से दक्षिण दिशा में, जो पंजाब से होते हुए कर्नाटक और केरल तक फैली है, और दूसरी पूर्व से पश्चिम दिशा में, जो उत्तर-पूर्व राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक फैली हुई है। दोनों द्रोणिकाएं करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित हैं।

आज अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना
इन मौसमी तंत्रों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। 4 मई को भी यही स्थिति बनी रह सकती है।

बीते 24 घंटे: कहां कितना तापमान
पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रायपुर का आज का मौसम
रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Exit mobile version