Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बालोद में कलयुगी पत्नी और बेटे ने मिलकर की पति की हत्या, 12 किमी दूर जंगल में फेंका शव

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को गुरामी गांव के जंगल में खून से लथपथ शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी। मृतक की पहचान भूषण नेताम के रूप में हुई। जांच में खुलासा हुआ कि शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बेटे ने गुस्से में लोहे के बसूले से पिता पर वार कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद मां ने बेटे का साथ दिया और दोनों ने शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर 12 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने सकुल बाई नेताम (44) और बेटे लीलेश कुमार नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version