Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, सीएम विष्णुदेव साय का विपक्ष पर हमला

रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित नहीं हो पाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों के साथ अन्याय है और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने के प्रयास को विपक्ष ने रोक दिया, जबकि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने राज्य में महिला हितों से जुड़ी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस और अन्य दलों ने हमेशा बाधा खड़ी की है।

Exit mobile version