रायपुर। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ओर से पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने के लिए विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026 आयोजित किया जा रहा है। इस बार 10 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।
इनमें होटल, टूर ऑपरेटर, पर्यटन स्टार्टअप, रिसॉर्ट, होमस्टे, पर्यटक सूचना केंद्र, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म सहित अन्य कैटेगरी शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी के विजेता को 11 हजार रुपये और मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार के लिए इच्छुक पात्र आवेदक 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन में पर्यटन को बढ़ावा देने, नवाचार, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं, स्थानीय रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे पहलुओं को महत्व दिया जाएगा।

