सरकारी शराब दुकान में बोतल से निकला कीड़ा, सेल्समैन ने वापस लेने से किया इनकार

कटघोरा : कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र की एक सरकारी देशी शराब दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक उपभोक्ता द्वारा खरीदी गई शराब की बोतल ( Liquor Bottle) में कीड़ा पाया गया। यह घटना रविवार की रात मुख्य मार्ग पर संचालित छत्तीसगढ़ राज्य आबकारी विभाग के अधिकृत ब्रांड की दुकान पर घटी, जहां रोजाना की तरह शराब बिक्री चल रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ग्राहक ने जैसे ही शराब की बोतल खरीदी और खोलने से पहले उसमें काले रंग का कीड़ा देखा, वह दंग रह गया। उसने तुरंत वहां मौजूद अन्य ग्राहकों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। जब ग्राहक ने बोतल को लौटाने की कोशिश की तो सेल्समैन ने उसे वापस लेने से मना कर दिया, जिससे गुस्साए लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया
कोरबा की आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और इस संबंध में संबंधित विभाग को पत्र लिखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You May Also Like

More From Author