Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नर्सिंग कॉलेज के खाने में मिल रहे कीड़े, छात्राओं ने मेस की व्यवस्था पर उठाए सवाल

जगदलपुर। महारानी अस्पताल परिसर में संचालित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की मेस के खाने को लेकर छात्राओं ने गंभीर शिकायतें की हैं। छात्राओं का आरोप है कि भोजन में बार-बार कीड़े मिल रहे हैं, जिसके कारण उन्हें मेस का खाना खाने में परेशानी हो रही है।

कॉलेज में 260 से ज्यादा छात्राएं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। छात्राओं के मुताबिक कभी दाल तो कभी सब्जी में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आती है। इसके अलावा कई बार चावल भी ठीक से पका हुआ नहीं मिलता।

छात्राओं का कहना है कि मेस की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों से शिकायत करने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। खराब भोजन के कारण कई छात्राएं बाहर से खाना मंगाकर खाने को मजबूर हैं।

छात्राओं ने मेस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की नियमित जांच कराने की मांग की है। साथ ही व्यवस्था में सुधार कर विद्यार्थियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की अपील की है।

Exit mobile version