Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायगढ़-महासमुंद में बारिश और तेज आंधी का यलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और खुले में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों से दूर रहने की अपील की गई है।

प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और मेघगर्जन की संभावना बनी हुई है। हालांकि 11 मई के बाद मौसम गतिविधियों में कमी आ सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version