Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Today: प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज, मंगलवार को जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़ और बीजापुर जिलों के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि, बीते कुछ दिनों से मौसम साफ होने के बाद तापमान में वृद्धि हुई है, जिससे उमस भी बढ़ गई है। दुर्ग जिले में बारिश की कमी के कारण सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जहां औसत वर्षा सामान्य से 20 प्रतिशत कम है।

रायपुर समेत अन्य क्षेत्रों में सोमवार सुबह से मौसम साफ रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुई। बलरामपुर जिले के कुसमी में सबसे अधिक 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। अगले तीन दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी, फिर इसके बदलने की संभावना है और प्रदेश में व्यापक वर्षा हो सकती है।

1 जून 2024 से अब तक, प्रदेश में औसत 793.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में बीजापुर जिले में सबसे अधिक 1720.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 436.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सूरजपुर में 772.5 मिमी, बलरामपुर में 1141.4 मिमी, जशपुर में 625.0 मिमी, कोरिया में 781.6 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 795.9 मिमी औसत वर्षा हुई है।

Exit mobile version