रायपुर। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया को हटाकर डॉ. स्मृति रंजन लेंका को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर संगठन के भीतर विवाद और अनियमितताओं के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। डॉ. स्मृति रंजन लेंका के हस्ताक्षर से जारी स्टार परफॉर्मर सूची के बाद इस बदलाव की पुष्टि मानी जा रही है, हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया परिसीमन विवाद और पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के कारण पहले से ही चर्चा में है। अब नए प्रभारी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

