रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक पैसेंजर ट्रेन के भीतर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस रायपुर स्टेशन पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार यह मामला टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन का है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि युवक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।





