Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

थाने के अंदर बेसबॉल बैट के साथ युवकों ने बने रील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है, लेकिन इस बीच हीरानगर थाने के अंदर दो युवकों ने बेसबॉल बैट के साथ रील बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दोनों युवकों, युवराज और रवि पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। उन्हें इसी मामले में थाने बुलाया गया था। थाने के अंदर ही उन्होंने बेसबॉल बैट के साथ वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और पुलिस के लिए मुसीबत बन गया।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने पहले भी बेसबॉल बैट से हमला किया था और उसी बैट को लेकर उन्हें थाने बुलाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच भी शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि थाने के अंदर इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Exit mobile version