कांकेर में फर्जीवाड़ा: शादीशुदा जोड़े ने योजना का लाभ लेने दोबारा रचाई शादी

कांकेर: गोविंदपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक पहले से शादीशुदा जोड़े ने योजना का लाभ लेने के लिए दोबारा शादी कर ली।

जानकारी के अनुसार, सुदीप विश्वास और स्वर्णा मिस्त्री पहले ही जून 2025 में विवाह कर चुके थे, इसके बावजूद 10 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह में फिर से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला सामने आया।

जांच में आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही उजागर हुई है। आरोप है कि बिना सही जांच के आवेदन स्वीकृत कर लिया गया। योजना के तहत मिलने वाली 50 हजार रुपये की सहायता भी गलत तरीके से प्राप्त कर ली गई।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

You May Also Like

More From Author