कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में उमड़ा जनसैलाब, धर्मांतरण पर सख्त संदेश

कटघोरा। कोरबा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय हनुमंत कथा की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पर पहले दिन ही व्यवस्था संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया।

कथा के दौरान शास्त्री ने कोरबा की ऊर्जा शक्ति की सराहना करते हुए धर्मांतरण के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए ‘घर वापसी’ का अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का ‘भांचा’ बताते हुए प्रदेश से अपना विशेष जुड़ाव जताया और लोगों के प्रेम की सराहना की। यह हनुमंत कथा 1 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें दिव्य दरबार का भी आयोजन किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author