छत्तीसगढ़ में 1984 के भूमि उपयोग नियमों में बदलाव, जमीन के इस्तेमाल की प्रक्रिया होगी आसान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि उपयोग से जुड़े 1984 के पुराने नियमों में संशोधन कर प्रक्रिया को सरल बनाया है। नए प्रावधानों का उद्देश्य जमीन के उपयोग से जुड़ी जटिलताओं और अनावश्यक प्रक्रियाओं को कम करना है।

संशोधित नियमों में आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक, सार्वजनिक, परिवहन, मनोरंजन और कृषि जैसी भूमि उपयोग श्रेणियों को अधिक स्पष्ट किया गया है। सरकार के मुताबिक, नियमों में बदलाव से विकास परियोजनाओं, निवेश और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को गति मिल सकती है।

नए नियमों को राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है और अब भूमि उपयोग से संबंधित प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट और व्यावहारिक होने की उम्मीद है।

You May Also Like

More From Author