रायपुर। UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में छत्तीसगढ़ के 13 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ये सभी विद्यार्थी नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे थे। सफल अभ्यर्थियों में अधिकांश जनजातीय, ग्रामीण और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों से हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को बधाई देते हुए इसे युवाओं की प्रतिभा और मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उल्लेखनीय है कि ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता 50 से बढ़ाकर 200 सीट कर दी गई है, जहां विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, पुस्तकालय, कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
मुख्यमंत्री निवास में देर रात हाई लेवल बैठक, आगामी रणनीति पर हुआ मंथन


