छत्तीसगढ़ में 16 पुलिस निरीक्षकों को डीएसपी पद पर पदोन्नति

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने पुलिस विभाग के 16 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नति दी है। यह निर्णय 24 मार्च 2026 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा पर लिया गया।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक, कंपनी कमांडर और विशेष शाखा के अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (56,100–1,77,500 रुपये) में प्रमोशन दिया गया है। पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। सभी अधिकारियों को विशेष शाखा में डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि उनकी पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author