उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश, 22 गिरफ्तार

गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी कोर रेंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण की कोशिश कर रहे 22 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये लोग जंगल में अवैध कब्जा कर वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचा रहे थे।

वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में अवैध अतिक्रमण की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि हाल ही में महासमुंद में 94 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाकर 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं धमतरी में भी वन भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान चलाया गया था।

You May Also Like

More From Author