रायपुर। राजधानी रायपुर के माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और विशिष्ट अतिथि विंग कमांडर विवेक कुमार साहू शामिल हुए। प्रतियोगिता में 10, 25 और 50 मीटर राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं के तहत विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष और महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निशानेबाजों का चयन आगामी जोनल और जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।


