IPL सट्टेबाजी मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार, 30 करोड़ रुपये से अधिक लेनदेन का खुलासा

रायपुर पुलिस ने आईपीएल 2024 के दौरान सबसे बड़ी सट्टेबाजी गिरफ्तारी करते हुए 26 लोगों को पकड़ा है। ये सभी सटोरिए पुणे (महाराष्ट्र) से थे और महादेव और अन्ना रेड्‌डी नामक सट्टा एप का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये का सट्टा लगा रहे थे।

पुलिस ने इन सटोरियों के पास से 11 लैपटॉप, 98 मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, वाईफाई डिवाइस, रजिस्टर, 30 पासबुक, 9 चेक बुक, 81 एटीएम और 50 सिम कार्ड जब्त किए हैं।

जांच में पता चला है कि सटोरिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वे अन्ना रेड्‌डी 67, महादेव पैनल 149 और लेजर 10 आईडी पैनल का उपयोग करके आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे थे। प्रत्येक आईडी को 35 से 50 लाख रुपये में खरीदा गया था।

जब्त किए गए लैपटॉप और मोबाइल फोन में 30 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का डेटा मिला है। हजारों सट्टेबाजों की जानकारी भी मोबाइल और बैंक खातों से मिली है।

इन सटोरियों के खिलाफ थाना गंज में मामला दर्ज किया गया है।

यह उल्लेखनीय है कि एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने आईपीएल 2024 के दौरान अब तक 9 मामलों में कुल 57 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गोवा से 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए गए थे। पूछताछ में इन सटोरियों ने पुणे में सट्टा संचालन स्वीकार किया था।

गिरफ्तार सटोरिए

  • राहुल कोल्हाटकर पिता कैलाश कोल्हाटकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निलजी जिला बालाघाट (मप्र)।
  • समीर मेश्राम उर्फ बबलु पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माहुद जिला मोहला मानपुर।
  • अनुराग डहरिया पिता उमेन्द्र डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाबरा गली नंबर 18 जिला छिन्दवाडा (मप्र)।
  • अक्षत दुबे पिता अरविंद दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी जी-20 एटीएम चौक के पास अवंति विहार रायपुर ।
  • साहिल साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी एन.टी.पी.सी. मेन रोड थाना दर्री जिला कोरबा।
  • जॉन सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर पावर हाऊस जिला दुर्ग (छग।
  • शेखर वाधवानी पिता श्याम सुंदर वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी किसाराम लाखे नगर रायपुर।
  • देवेश सचदेव पिता कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष निवासी जयकाली चौक के पास सारथी चौक लाखे नगर रायपुर।
  • साहित पराते पिता बृजलाल पराते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मिरीया थाना बहेला जिला बालाघाट (मप्र)।
  • अर्पित छाबडा पिता स्व. रत्न छाबडा उम्र 35 वर्ष निवासी अनाज लाईन हटरी बाजार गांधी चौक जिला दुर्ग।
  • रोहित यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दिग्विजय कालेज रोड सोनारपारा जिला राजनांदगांव।
  • मिथुन चौहान पिता स्व. मन्नुलाल चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा।
  • सौरभ शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी वैशाली नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग।
  • हिरेश कुमार पिता गजेन्द्र लाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर हाईस्कूल के पास जिला कोरिया।
  • मयंक लोहानी पिता विजय कुमार लोहानी उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना बसंतपुर।
  • रवि तेलवानी पिता स्व. लीलाराम तेलवानी उम्र 48 वर्ष निवासी सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुरा
  • विशाल कुमार पिता श्यामलाल चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा।
  • आशय शिंदे पिता दीपक शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी बसंत टाकिज के पीछे कैम्प-01 भिलाई जिला दुर्ग ।
  • आशीष पाहुजा पिता स्व. गोवर्धन पाहुजा उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड सांई कालोनी जिला कोरबा।
  • राहुल प्रीतवानी पिता अशोक कुमार प्रीतवानी उम्र 36 वर्ष निवासी सोनकरपारा सारथी चौक जिला रायपुर
  • कमल सिंह पिता वीरनारायण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक रामानुजगंज थाना रामानुजगंज
  • अंश भटठी पिता राकेश भटठी उम्र 19 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोई भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग।
  • सुजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 18 साल निवासी वालफोर्ड सिटी भाटागांव जिला रायपुर ।
  • शशांक कुमार राय पिता सलील कुमार राय उम्र 46 वर्ष निवासी जी-23 सेक्टर 01 अवंति विहार रायपुर।
  • भुनेश कुमार पिता देशपत राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सरिला बहारा थाना अलालपुर जिला हमीरपुर (उप्र)।
  • अक्षत धनकर पिता तुलसी राम धनकर उम्र 26 वर्ष सा. रवेली थाना नंदनी अहिरवारा जिला दुर्ग (छग)।

You May Also Like

More From Author