राजधानी रायपुर के शनिवार को हुए कोयला कारोबारी के दफ्तर पर गोलीबारी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पुष्टि की है कि कारोबारी के सुरक्षा कर्मियों ने भी 2 से 3 राउंड जवाबी फायरिंग की थी।
यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुई थी, जब दो अज्ञात बाइक सवारों ने कारोबारी के दफ्तर पर हवाई फायरिंग और कार पर गोलियां चलाईं। गोलीबारी की आवाज सुनकर सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गोलीबारी करने वाले युवकों की बाइक तेलबांधा क्षेत्र से बरामद कर ली गई है। यह बाइक झारखंड की है, जिसके आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि इस वारदात को अमन साहू गैंग ने अंजाम दिया है।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक दफ्तर पर गोलीबारी करते हुए और फिर भागते हुए दिख रहे हैं।