छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला, बरगद के पेड़ से टकराई ट्रेन

छत्तीसगढ़ में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर गिरे विशालकाय बरगद के पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया और आगे का शीशा भी टूट गया। इस हादसे में लोको पायलट को चोट आई है। यह घटना भानुप्रतापपुर से पहले मुल्ले कैंप के पास हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन रात 3:25 बजे दल्लीराजहरा से अंतागढ़ के लिए रवाना हुई थी। लगभग 4 बजे भानुप्रतापपुर के मुल्ले कैंप के पास ट्रेन गिरे हुए विशालकाय बरगद के पेड़ से टकरा गई, जिससे इंजन डिरेल हो गया और शीशा टूट गया। इस हादसे में लोको पायलट के हाथ में चोट आई है।

मामले की सूचना पर रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने का काम शुरू कर दिया। गनीमत रही कि इस घटना में ट्रेन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

You May Also Like

More From Author