बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया है।

डीआरजी, बस्तर फाइटर और थाना भैरमगढ़/जांगला की संयुक्त टीम हिंगुम और झारामोंगिया क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान टीम ने इन गांवों में माओवादियों द्वारा बनाए गए लगभग 15-20 फीट ऊंचे तीन नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया।

नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षाबलों की क्षेत्र में सघन गश्त और सर्चिंग जारी है।

You May Also Like

More From Author