Cg Transfer News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों के तबादले

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिल रहा है। विभाग ने दो प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) समेत एक प्राचार्य के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, बलौदाबाजार के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को अब रायगढ़ का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं, जांजगीर-चांपा में नवागढ़ के विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को बलौदाबाजार का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, जांजगीर के स्वामी आत्मानंद उमावि हिंदी माध्यम स्कूल के प्राचार्य गोविंद प्रसाद चौरसिया को जांजगीर-चांपा में नवागढ़ का विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

You May Also Like

More From Author